फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को बाजार मूल्य से 80 फीसदी तक कम रेट पर मिलेंगी दवाइयां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में बुधवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ जिले के सिविल सर्जन डॉ. सर्वजीत द्वारा किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाइयों को बाजार मूल्य से कम दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में औषधी केंद्र खुलने से मरीज दवाइयों को 70 से 80 प्रतिशत तक कम रेट में खरीद पाएंगे।
विज्ञापन



जिला नूंह के नोडल अधिकारी (जन औषधी परियोजना) डॉ. नवीन यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जो लोग महंगी दवाइयां लेने में असमर्थ है, वह इस योजना का लाभ उठाते हुए जन औषधि केंद्र से दवा खरीदे। केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों की गुणवत्ता भी अच्छी है और रेट भी 80 फीसदी तक कम होंगे। इस मौके पर उप-सिविल सर्जन डॉ विशाल सिंगला, डॉ. केएम शर्मा, डेंटल सर्जन डॉ. सुशील डोकवाल, प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. नसीम अहमद, आरएमओ डॉ. प्रवीन राज तंवर, डॉ. चांद सिंह, डॉ. गजेंद्र, डॉ. रिची सूद, डॉ.सौरभ, फार्मेसी अधिकारी आस मोहम्मद सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें