फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 14 अक्तूबर तक प्राथमिक शिक्षकों को पूरा करना होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) ने राज्य के सभी प्राथमिक शिक्षकों को 14 अक्तूबर 2025 तक दीक्षा प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। परिषद की ओर से बताया गया कि शिक्षकों को कक्षावार और भाषा विकास तथा पैटर्न नामक दो कोर्स करने होंगे। ये प्रशिक्षण 19 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे। एचएसएसपीपी के मुताबिक शिक्षक दिए गए लिंक के माध्यम से कोर्स करेंगे और अपनी प्रोफाइल अपडेट करेंगे। प्रशिक्षण समय पर पूरा करना सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें