फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीडीएस, एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एडिशनल लेबर कमिश्नर (एएलसी) कुशल कटारिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें सेंटर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएलसी कुशल कटारिया ने कहा कि परीक्षा एक संवेदनशील कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से निभाना होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। 14 सितंबर को परीक्षा 32 केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। इस दिन जिले के कुल 32 केंद्रों पर 11,435 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे। एएलसी ने अधिकारियों से कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें