फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिस रूट से निकलेगी मेट्रो वहां पर बढ़े अधिक दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेस वे के किनारे की जमीन हुई मंहगी
विज्ञापन

मयंक तिवारी



गुरुग्राम। एक अप्रैल से बढ़े कलेक्टर रेट का सबसे अधिक असर साइबर सिटी के उस क्षेत्र पर पड़ेगा जहां से मेट्रो निकलेगी। प्रशासन की ओर से 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी करने से राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं रियल एस्टेट के कारोबार को भी पंख लगने की उम्मीद है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते सेक्टरों में सबसे अधिक रेट बढ़ा है। बादशाहपुर उप तहसील और वजीराबाद तहसील क्षेत्र में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।
डीएलएफ फेज-1 से फेज-5 तक के क्षेत्रों में भी विभिन्न श्रेणियों में 45 से 75 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी है। खासकर डीएलएफ फेज-2 और फेज-3 में अधिकतम 75 प्रतिशत है। वजीराबाद तहसील के पॉश क्षेत्र में भी कई इलाकों में उल्लेखनीय वृद्धि है। सिकंदरपुर घोषी में 75 तक, जबकि सेक्टर-63ए और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। चकरपुर, नाथूपुर और चंदन नगर में भी 25 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि है। नंगली उमरपुर, रपुर, नूरपुर झाड़सा और पलड़ा में 60 से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। ग्वाल पहाड़ी और घाटा क्षेत्र में भी 30 से 75 प्रतिशत तक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



75 प्रतिशत तक हुई वृद्धि

डीएलएफ फेज वन से लेकर डीएलएफ फेज पांच तक 15 से 45 प्रतिशत।
नंगली उमरपुर, नूरपुर झाड़सा और पलड़ा में 60 से 75 प्रतिशत।



चकरपुर, नाथूपुर और चंदन नगर में 25 से 75 प्रतिशत।



सेक्टर-58, 59, 60, 62 और 63 में विभिन्न श्रेणियों की संपत्तियों पर 25 से 75 प्रतिशत।
सेक्टर-60 और सेक्टर-62 में कुछ श्रेणियों में 75 प्रतिशत तक।
न्यू कॉलोनी एरिया की व्यावसायिक दरों में 45 प्रतिशत और आवासीय में 25 प्रतिशत।
सिविल लाइंस से जेल रोड की प्रॉपर्टी में व्यावसायिक दरों में 60 प्रतिशत।



कार्टरपुरी एरिया में आवासीय दरों में 60 प्रतिशत।
दिल्ली रोड और महरौली रोड पर आवासीय दरों में 45 प्रतिशत और दुकान व ऑफिस के लिए 75 प्रतिशत।



डीएलएफ कॉलोनी पुरानी आवासीय में 15 प्रतिशत और व्यावसायिक दरों में 25 प्रतिशत।






नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट सार्वजनिक है। नई दरों को एक अप्रैल से लागू है। द्वारका एक्सप्रेस वे के किनारे और मेट्रो रुट के पास के क्षेत्र में अधिक इजाफा दिखा है। - विजय यादव, जिला राजस्व अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें