फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता योगेश चौधरी का अपने गांव में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी, नोटों की माला, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पटौदी। जाटौली मंडी के गांव मिल्कपुर में रविवार को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता योगेश चौधरी का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। योगेश चौधरी को हाल ही में छह अक्तूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सामाजिक कार्यों में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए माई भारत एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।



इस अवसर पर योगेश चौधरी खुली गाड़ी में सवार होकर काफिले के साथ अपने गांव के लिए रवाना हुए, जहां रास्ते भर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी, नोटों की माला, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अभिनंदन समारोह में नगरपरिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया समेत क्षेत्र के कई व्यक्तियों तथा आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन




नगरपरिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया ने कहा कि योगेश चौधरी को मिला माई भारत एनएसएस पुरस्कार न केवल हरियाणा और पटौदी क्षेत्र का, बल्कि पूरे नगरपरिषद जाटौली मंडी का भी गौरव बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि योगेश चौधरी की इस सफलता से हमारे क्षेत्र की और भी पहचान बनेगी और उन्होंने योगेश से आग्रह किया कि वे परिषद के कार्यों को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दें।



योगेश चौधरी ने कहा कि यह दिन उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की राशि मिली है, जिसे वे पूरी तरह से समाज सेवा के कार्यों में लगाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपचंद पटौदी, पार्षद कर्मवीर यादव, अनिल बोहरा, रवि चौहान, कृष्ण कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता सुखबीर तंवर, सुनीता वर्मा, अधिवक्ता सुधीर मुदगिल, डॉ. कर्ण, सुशांत, चौ. उमेद सिंह, चौ. कर्मवीर सहित अनेक नागरिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें