नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल में भाई-बहन के अटूट व पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने पर्व मनाने की परंपरा और परिचय प्रस्तुत दिया। भाई बहन के मधुर संबंध की दृढ़ता को व्यक्त करती हुई कविता सुनाई। उसके बाद गीत व पर्व की विशेषताओं को नृत्य के जरिये दिखाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा और सभी अध्यापकों ने छात्रों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पर्थला के कंपोजिट स्कूल में भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। ब्यूरो