फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अस्पताल में पार्किंग शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में वाहनों को कहीं भी खड़ा करने से मरीजों और उनके स्वजन को परेशानी हो रही है। कई बार ओपीडी और इमरजेंसी के गेट के सामने भी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे मरीजों के साथ एंबुलेंस को भी आने-जाने में दिक्कत होती है। अस्पताल प्रशासन अब इस समस्या को दूर करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने शुल्क लेकर पार्किंग शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर किया जाएगा। टेंडर पूरा होने के बाद निजी संस्था को पार्किंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्किंग के लिए कितना शुल्क लिया जाएगा, यह बाद में तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में वाहनों को सही जगह खड़ा करवाने के लिए पार्किंग व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्किंग की जिम्मेदारी निजी संस्था को दी जाएगी। इससे मरीजों और एंबुलेंस को आने-जाने में सुविधा होगी
-डॉ. नीना गठवाल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें