फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घामरोज में 21 अवैध निर्माण हटाने की तैयारी, 10 दिन बाद चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए अगले 10 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत एक मस्जिद, एक स्कूल, तीन गैर-सरकारी भवन, एक चर्च सहित घामरोज क्षेत्र के कुल 21 अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह सभी निर्माण संरक्षित वन भूमि पर बिना अनुमति किए गए हैं। विभाग ने पहले संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब देने और स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यदि कब्जाधारकों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन



डीटीपीई के साथ मिलकर होगी कार्रवाई
इस अभियान को लेकर वन विभाग ने जिला प्रशासन, डीटीपीई (जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन) और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय के भीतर कार्रवाई पूरी कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। वन विभाग का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य अतिक्रमणों पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सरकारी और वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण करने से बचें अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य वन भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में होने वाले अतिक्रमणों पर प्रभावी रोक लगाना है।
विज्ञापन


चर्च, मस्जिद, स्कूल सहित 21 अवैध निर्माणों को नोटिस जारी कर दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। कार्रवाई वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत की जाएगी।
- सुरेंद्र डांगी, डीएफओ, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें