फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना और पटौदी में नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन मालिकों के लिए चल रही ‘ई-भूमि’ पहल में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 जून तय
विज्ञापन


सोहना, पटौदी और ग्वाल पहाड़ी के किसान ई-भूमि पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं रुचि


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने जमीन मालिकों के लिए चल रही ‘ई-भूमि’ पहल में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 जून तय की है। सोहना, पटौदी और ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र के किसान और जमीन मालिक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं। इस पहल के तहत शहरी, व्यावसायिक और संस्थागत विकास के लिए जमीन मालिकों की सहमति से जमीन खरीदी जाएगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) नए सेक्टर विकसित करने के लिए जमीन खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। गुरुग्राम में एचएसवीपी ने पिछले करीब 20 वर्षों में कोई नया सेक्टर विकसित नहीं किया है। जमीन के टुकड़ों को शहर और परियोजनाओं की जरूरत के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। प्रदेश के सभी जिलों के संभावित जोन ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। एचएसवीपी के एक अधिकारी के अनुसार योजना का उद्देश्य जमीन खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, डिजिटल और समयबद्ध बनाना है, ताकि जमीन मालिकों को सीधे भुगतान मिल सके और कागजी कार्रवाई में होने वाली देरी समाप्त हो। प्राधिकरण की ओर से जमीन खरीद के अनुमान, उपलब्ध भूमि का ब्योरा और संबंधित फील्ड अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इच्छुक जमीन मालिक 30 जून की अंतिम तिथि से पहले अपनी सहमति और जरूरी दस्तावेज जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में एचएसवीपी ने भविष्य के विस्तार के लिए कई प्रमुख विकास गलियारों की पहचान की है। इनमें दक्षिणी पेरिफेरल रोड क्षेत्र (सेक्टर-76 से 80), द्वारका एक्सप्रेसवे बेल्ट (सेक्टर-99ए से 104), नया गुरुग्राम (सेक्टर-82ए से 86) और पटौदी-फर्रुखनगर क्षेत्र (सेक्टर-88ए, 89ए, 95ए और 95बी) शामिल हैं। इन क्षेत्रों के चरणबद्ध विकास के लिए करीब 24 हजार एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती आवासीय मांग, आगामी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं और दीर्घकालिक शहरी नियोजन को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार जरूरी है। दूसरे चरण में सोहना, पटौदी और ग्वाल पहाड़ी क्षेत्रों में जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए पोर्टल 30 जून तक खुला रहेगा। संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि इन गांवों के किसान ई पोर्टल पर पूरी जानकारी ले सकते है।

इन क्षेत्रों के लोग दर्ज करा सकते हैं रुचि


सोहना ब्लॉक
खाईका, बलूदा, सोहना, रामपुर, जाखूवास, रायसीका, बारोटा, खानपुर, बेरका, धुनैला और रायसीना गांव। यहां करीब 5,035.15 एकड़ जमीन खरीदी जानी है।
ग्वाल पहाड़ी
ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में 133.39 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।
पटौदी ब्लॉक
जटौली, धावन, पटौदी, मुबारिकपुर, जनौला, नरहेड़ा और रामपुर गांव। यहां करीब 1,694.39 एकड़ जमीन खरीदी जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें