फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में एआई की एंट्री की तैयारी, रोजगार की खुलेगी नई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में एआई की इंट्री की तैयारी, खुलेगी रोजगार की नई राह
विज्ञापन


उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे छात्र, आधुनिक तकनीकों पर रहेगा फोकस



स्वरांजलि



गुरुग्राम। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में आईटीआई संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लाने की तैयारी की जा रही है। बदलते समय और उद्योगों की जरूरतों को देखते हुए विभाग विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने पर जोर दे रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है।

योजना के तहत आईटीआई के विद्यार्थियों को एआई, मशीन लर्निग, डाटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसी तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए संस्थानों में कंप्यूटर लैब, सॉफ्टवेयर और अन्य जरूरी संसाधनों को मजबूत करने की दिशा नें काम किया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षकों को भी नई तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले वर्षों में लगभग हर क्षेत्र में एआई का उपयोग बढ़ेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिग और सेवा क्षेत्र में एआई आधारित तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आईटीआई विद्यार्थियों को इस तकनीक की जानकारी मिलने से उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन

एआई को आईटीआई शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर चर्चा चल रही है। नई तकनीकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में एआई का महत्व और बढ़ेगा, इसलिए छात्रों को अभी से इसके लिए तैयार करना जरूरी है। -रविंदर, प्राचार्य, सेक्टर-14 आईटीआई गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें