गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क में छठ पूजा महोत्सव का बेहतर तरीके से आयोजन करने के लिए रविवार को बैठक की गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई और एक टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं जिनमें घाटों की सफाई, पानी की आपूर्ति, लाइटिंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की देखरेख शामिल है। यह महोत्सव 25 से 28 अक्तूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में अखिलेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, शिव शंकर मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, राजेश पटेल, गगन ठाकुर, शुभम कुमार सिंह, राहुल पटेल और अमन उपस्थित रहे।