फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दशक पुरानी परंपरा के साथ छठ की तैयारी

विज्ञापन
राजेश पटेल,राजेंद्र पार्कछठ पूजा समिति
विज्ञापन
सूर्य उपासना के लिए तैयार जिला, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार हो रहे बड़े तालाब और नए घाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वाचल के लोगों के प्रमुख त्योहार को खास बनाने के लिए विभिन्न छठ पूजा समितियां अपने स्तर पर विशेष इंतेजाम कर रही हैं। इस बार कही पहले बड़ा तालाब और पूजा घाट तैयार किया जा रहा है। शीतला माता मंदिर के पार्किंग ग्राउंड में भोजपुरी गीत संगीत के कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बनाया जाएगा।
वहीं, कन्हई में पिछले दो दशक से चली आ रही परंपरा के तहत बड़ा तालाब बनाकर पूजा कराई जाएगी। राजेंद्रा पार्क में भी नया घाट तैयार किया जा रहा है। समितियों का प्रयास है कि व्रतियों और उनके परिजनों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से सूर्य देव को अर्घ्य दे सकें।
विज्ञापन


-
व्रती के ठहरने की भी है व्यवस्था
हमारे घाट पर पूजा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से सहयोग करके रसीद प्राप्त कर सकता है। यहां पर छठ व्रती के ठहरने की भी व्यवस्था की जाती है। - संत कुमार, महासचिव, पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति


कन्हई में पिछले दो दशकों से हर साल बड़ा तालाब बनाकर छठ पूजा का आयोजन करते रहें हैं। सुशांतलोक, सेक्टर-43, 45, 29 आदि के करीब 250 व्रती और हजारों की संख्या में परिजन यहां आकर पूजा में शामिल होते हैं। - दीपक वर्मा, सुशांतलोक कन्हई छठ पूजा समिति
विज्ञापन



शहर के अन्य छठ घाटों पर व्रतियों की सहायता के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी कर सहायता करता रहा हूं। राजेंद्रा पार्क में घाट बनवा रहा हूं, यहां मेरे काफी संख्या में छठ व्रत हैं। - राजेश पटेल, राजेंद्रा पार्क छठ पूजा समिति

राजेश पटेल,राजेंद्र पार्कछठ पूजा समिति

राजेश पटेल,राजेंद्र पार्कछठ पूजा समिति

राजेश पटेल,राजेंद्र पार्कछठ पूजा समिति

राजेश पटेल,राजेंद्र पार्कछठ पूजा समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें