फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोचिंग संस्थानों को नोटिस देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता करने के लिए की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली के कोचिंग संस्थान में हुई घटना के बाद साइबर सिटी में भी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता करने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन विभाग की ओर से कोचिंग संस्थानों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर कोचिंग संस्थानों में आग से बचने के इंतजाम पूरे नहीं हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की घटना हो सकती है। विभाग की ओर से इन संस्थानों को नोटिस दिया जाएगा और आग से बचने के इंतजाम करने के आदेश दिए जाएंगे। बता दें कि सेक्टर-14 में एक से बढ़कर एक कोचिंग संस्थान हैं परंतु किसी भी कोचिंग संस्थान में सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं हैं। कई जगहों पर बेसमेंट में पुस्तकालय और कक्षाएं लगती हैं। यहां बेसमेंट में वेंटिलेशन और बैठने की पूरी व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा कई कोचिंग संस्थानों में तो अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगे हुए हैं, ऐसे में आग लगती है तो ये बड़े हादसे को दावत दे सकती है। अग्मिशमन सुरक्षा अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि कोचिंग संस्थानों को पहले भी नोटिस दिया गया था परंतु इन दिनों कई और कोचिंग संस्थान खुल गए हैं। विभाग की ओर से एक नोटिस जारी कर सुरक्षा के इंतजामों को बेहतर करने के आदेश दिए जाएंगे। आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें