फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर के हर क्षेत्र को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात सुविधा होगी बेहतर, दिल्ली मेट्रो की तरह लाइनों के रखे जाएंगे नाम
विज्ञापन


मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गुरुग्राम मेट्रो का पूरा नेटवर्क होगा। इससे शहर में यातायात सुविधा बेहतर होगी। योजना के अनुसार शहर के हर क्षेत्र को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी है। हालांकि पहले चरण में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। इसके बाद सेक्टर-56 से पंचगांव मेट्रो रूट (रैपिड मेट्रो) पर काम होगा। योजना के अनुसार दिल्ली मेट्रो की तरह गुरुग्राम मेट्रो में भी लाइनों के नाम यलो लाइन, ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन रखे जा सकते हैं।
शहर का तेजी से विकास हो रहा है और न्यू गुरुग्राम का दायरा भोंडसी तक पहुंच गया है। इसके अलावा गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर कई राइज सोसाइटियां बसी हुईं हैं। मानेसर अर्बन क्षेत्र में भी सेक्टरों में तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में शहर में मेट्रो परियोजना को साल 2031 को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार साल 2031 तक शहर की जनसंख्या 42 लाख तक पहुंच जाएगी। ऐसे में पूरे शहर को मेट्रो रेल से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। शहर के विकास को देखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने मोबिलिटी प्लान दो साल पहले बनाया था। इसमें पूरे शहर में मेट्रो संचालित करने की योजना तैयार की गई थी। इसी योजना के अनुसार अब गुरुग्राम मेट्रो को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर काम शुरू किया है। इस परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिली चुकी है और अलग-अलग चरणों में काम चल रहा है। इसके बाद सरकार द्वारा सेक्टर 56 से पंचगांव मेट्रो परियोजना पर काम कराया जा रहा है। इसकी डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के बाद दूसरे चरण में सेक्टर 56 से पंचगांव तक मेट्रो पर काम शुरू होगा। इसके बाद दोनों अन्य फेज में मेट्रो परियोजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। इसमें भोंडसी से राजीव चौक से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो प्रस्तावित है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में गुरुग्राम मेट्रो, रैपिड मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल का संचालन होगा। नमो भारत रैपिड मेट्रो दिल्ली से अलवर तक चलेगी और यह केंद्र सरकार की योजना है। पूर्व अभियंता आरएस सिहाग ने कहा कि शहर में मेट्रो परियोजना पर काम तेजी से होना चाहिए था। अभी ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो पर तेजी से कार्य होना चाहिए।

गुरुग्राम में मेट्रो सेवा का ब्योरा (संचालित व प्रस्तावित)

दिल्ली-गुरुग्राम: दिल्ली मेट्रो के गुरुग्राम में पांच स्टेशन है। इस पर मेट्रो का संचालन हो रहा है।
रैपिड मेट्रो (गुरुग्राम)- सिकंदरपुर से सेक्टर 55-56 तक चल रही है।
मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक गुरुग्राम मेट्रो प्रस्तावित है। इस परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें 27 स्टेशन होंगे।
रैपिड मेट्रो का विस्तार- सेक्टर 56 से ग्लोबल सिटी-मानेसर-आईएमटी से पंचगांव तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
आरआरटीए के तहत दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर तक हाईस्पीड रैपिड मेट्रो का संचालन होना है। इस परियोजना पर काम चल रहा है।
गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो: इस मेट्रो की घोषणा सरकार ने की हुई है। इसमें घाटा से फरीदाबाद को जोड़ा जाना है। डीपीआर बन चुकी है और आगे का काम होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें