फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महीने में चार दिन गर्भवतियों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड, पोषण परामर्श, दवाएं और टीकाकरण निशुल्क सुविधाओं में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्भवतियों और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत अब गर्भवतियों को हर महीने चार निश्चित दिनों में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हर महीने की 9, 10, 23 तारीख और अंतिम कार्यदिवस को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


मिलेंगी यह सुविधा
सरकारी-निजी डॉक्टर द्वारा जांच
खून की जांच, अनिवार्य लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड की सुविधा
खून की कमी पूरा करने के लिए टीकों और आवश्यक द्वारा इलाज
उच्च जोखिमपूर्ण गर्भस्थ महिलाओं की विशेषज्ञों द्वारा जांच
पोषण, परिवार नियोजन, बर्थ प्रेपरेडनेस परामर्श


नागरिक अस्पताल में मिलेंगी सुविधाएं
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं को समय रहते पहचानना है। स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ डाॅ. लोकवीर ने बताया कि इन सभी सुविधाओं के लिए नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिला समय पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें