फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करवा चौथ पर मांगी पति के लंबी आयु की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहित की तरह सज-धज कर की पूजा, चांद का दंपती ने मिलकर किया इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दुल्हन की तरह सजकर पूजा की थाली एक-दूसरे को पास करती महिलाओं ने करवा चौथ का पारंपरिक गीत गाया- वीरा कुड़िए करवड़ा लै सर्व सुहागन करवडा..। शहर के मंदिरों, पार्कों, सामुदायिक भवनों में गोला बनाकर बैठी सुहागिनों ने थाली एक-दूसरे को देकर यह पुरानी रस्म निभाई। करवा चौथ की कथा के अनुसार यह रस्म वीरवती नाम की महिला की याद दिलाती है, जिसने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए कठोर व्रत किया था। रात में चांद को अर्घ्य देकर छन्नी में चांद और पति को देखकर पूजा संपन्न की। गुरुग्राम में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सेक्टरों, सोसाइटियों में सामूहिक पूजन किया गया। क्लबों में रात की पूजा के बाद डिनर की व्यवस्था रही।
सेक्टर-15 पार्ट वन स्थित श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर-चार स्थित श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर-23 पार्क, सेक्टर-56, सेक्टर-57 स्थित एलएनटी पार्क, सेक्टर-102 स्थित जॉय विले, सेक्टर-103 स्थित सत्या हर्मिटेज, सेक्टर 37 सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा, 37 डी स्थित रामप्रस्था सिटी,सेक्टर 56 स्थित जलवायु विहार, केंद्रीय विहार, मैप्सको, वाटिका, एटीएस की सोसाइटियों में सामूहिक पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्रत के साथ कामकाज में भी जुटी रही महिलाएं
करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने के कारण स्कूलों में छुट्टी थी ताकि महिला शिक्षिकाओं को आसानी हो मगर अस्पतालों और कार्यालयों में, दुकानों में करवाचौथ की मेंहदी लगे हाथों से महिलाएं काम करती नजर आईं। आयुष विभाग की डॉक्टर गीतांजली, डॉ. मोनिका और डॉ. गरिमा ने बताया कि यह जिम्मेदारी पहली जरूरत है। अस्पताल से घर लौटने के बाद पूजा करेंगे। सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में करीब 70 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं। आईटी सेक्टर में काम करने वाली प्रिया ने बताया कि महिलाएं व्रत के कारण छुट्टियां नहीं लेतीं। सिविल लाइंस चाय की दुकान चलाने वाली मंजू ने बताया कि दुकान व्रत के कारण बंद नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें