फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रणजल शेरावत ने खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला रैंकिंग में जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। जिले की प्रणजल शेरावत ने तीसरा एनटीपीसी खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर रिकर्व कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 21 से 24 फरवरी तक आंध्र प्रदेश स्थित विजयवाड़ा में आयोजित की गई।



प्रणजल ने पूरे प्रतियोगिता में प्रभावशाली खेल दिखाया। 9वीं रैंकिंग के साथ एलिमिनेशन राउंड में प्रवेश करने वाली प्रणजल ने टॉप रैंक्ड तडिबोइना वैष्णवी को 6-2 के स्कोर से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की मनस्वी को भी 6-2 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई, जहां सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अविड आर्चरी क्लब में प्रशिक्षक अंकित के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण लेती है। प्रशिक्षक ने कहा कि प्रणजल का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचाई छुएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें