फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रणवी ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणवी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। प्रणवी ने शिखोपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित चौथी जुनेत्सु शोतोकान ओपन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। परिवार ने कहा कि प्रणवी ने प्रतियोगिता में अनुशासन, एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का अद्भुत परिचय दिया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका मेहता ने प्रणवी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल-कूद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रणवी को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य विद्यार्थियों से भी ऐसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें