फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया

विज्ञापन
गुरुद्वारा साहब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता सतपाल अरोडा
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-56 स्थित हेवो अपार्टमेंट-2 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हेवो-2 आरडब्ल्यूए और श्री गुरु सिंह सभा ट्रस्ट की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इस मौके पर इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर और होम्योपैथी शिविर भी लगाया गया। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा ट्रस्ट की ओर से जगविंदर सिंह भाटिया, महासचिव जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह कोहली और परमजीत सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
फर्रुखनगर में मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
फर्रुखनगर। श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व रविवार को राजीव चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद सुबह 11:30 बजे तक पाठ और कीर्तन का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें