फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के निवास पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। मंत्री की अनुपस्थिति में उनकी माता को यूनियन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान कृष्णा ने की, जबकि प्रदेश महासचिव उर्मिला रावत, सीआईटीयू नेता रमेशचंद और श्रीपाल सिंह भाटी भी मौजूद रहे। नेताओं ने बताया कि 6 मई 2025 को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, वर्कर्स को तीसरे दर्जे और हेल्पर्स को चौथे दर्जे का कर्मचारी घोषित करने की मांग दोहराई। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हित में श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है और मजदूरों के हक छीनने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें