पलवल। जिले के सैलोटी गांव में दो भाइयों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रोहित और उसका भाई आजाद 14 जुलाई की सुबह बाइक से अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एमपी मेमोरियल स्कूल के सामने आरोपी जवाहर ने अपनी बाइक उनकी बाइक के सामने रोक दी। थोड़ी देर बाद एक गाड़ी में सवार राजकुमार, सिकंदर और उनके पिता बीर सिंह भी वहां पहुंचे। सिकंदर और राजकुमार ने लोहे के सरियों से और बीर सिंह ने लाठी से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रोहित की जेब से 6 हजार 500 रुपये नकद और गले से 10 ग्राम सोने की चेन भी लूट ली। सदर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद