फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतरविद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता में प्राची ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। गुड़गांव वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रेवाड़ी में आयोजित एस.पी.एस. अंतरविद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की। 30 अक्तूबर को स्वरांजली स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीत कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय अध्यक्ष ओमबीर देवतवाल ने बताया कि कक्षा सातवीं की प्राची ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं कक्षा सातवीं की एकांक्षी तथा कक्षा तीसरी की वाणी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

इसके साथ ही कक्षा तीसरी की युवानी ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत साबित होगी। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या निशा यादव, राजबाला देवतवाल, सुनीता देवतवाल एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें