पटौदी। पटौदी क्षेत्र में दोपहर बाद आंधी-बरसात से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बिजली गुल हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे के आसपास मौसम में तब्दीली आ गई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ रोहित कुमार ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से बिजली बाधित हुई तथा कार्य चल रहा है। संवाद