फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-4 और 9 के सबस्टेशनों से आज बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
आधारभूत ढांचे किया जाना है अपग्रेड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किए जाने के कारण दौलताबाद सबस्टेशनों से जुड़े सेक्टर-4 और सेक्टर-9 के सबस्टेशनों से जुड़ी कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बुधवार को बाधित रहेगी।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा दौलताबाद 220 केवी सब स्टेशन से 66 केवी सबस्टेशन सेक्टर 4 और सेक्टर 9 की लाइन पर एक 66 केवी नए टावर का निर्माण किया जाना है। सुरक्षा के मद्देनजर 66 केवी सेक्टर-4 और सेक्टर-9 पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बुधवार 8 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम बजे के बीच बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान सेक्टर-4, 7, सेक्टर-7 एक्सटेंशन, सेक्टर-9, न्यू कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, सूर्या विहार, कृष्णा कॉलोनी, देवीलाल नगर, ज्योतिपार्क, मदनपुरी, बलदेव नगर, रवि नगर, मनोहर नगर, फिरोज गांधी कॉलोनी एक, दो और इनके साथ लगते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि लगातार 12 घंटे बिजली कटौती नहीं होगी। सेक्टर-10 सब स्टेशन से सेक्टर-4 और सेक्टर-9 सबस्टेशन के सभी फीडरों को बारी-बारी से आपूर्ति की जाएगी। सभी प्रभावित क्षेत्रों में नियमित समय अवधि में कट लगेंगे और बिजली आपूर्ति भी होगी। शाम आठ बजे के बाद पूर्णतया बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें