ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ के नाम संबोधित ज्ञापन जेई को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के गांव लोकरा में खेतों के लिए आपूर्ति की जाने वाली बिजली पिछले चार-पांच दिन से बाधित है। इसके चलते ग्रामीणों ने पंचायत समिति के चेयरमैन पंकजशील की अध्यक्षता में बिजली विभाग के एसडीओ के नाम ज्ञापन जेई माजिद खान को सौंपा।
इस मौके पर ग्राम लोकरा निवासी एवं पंचायत समिति के चेयरमैन पंकजशील यादव,लीलाराम,धर्मपाल,राजसिंह,रींकू,ईश्वर सिंह,अजीत आदि ग्रामीण पटौदी के बिजली बोर्ड कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने जेई को बताया कि खेतों में बिजली की आपूर्ति पिछले चार-पांच दिन से मात्र 15 मिनट ही हो रही है। इस कारण उनकी फसलें खराब होने के कगार पर है। उन्होंने जेई को बताया कि बिजली की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। जिससे कि किसानों को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके। जेई ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि बिजली की समस्या को जल्द हल होगी।