फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टावर लगाने के लिए की गई बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-चार और नौ में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक रहा शटडाउन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दौलताबाद सब स्टेशन में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 66 केवी का टावर खड़ा किए जाने के कारण शहर में कई जगहों पर बिजली कटौती की गई। सेक्टर-चार और सेक्टर-नौ के सब स्टेशन पर दौलताबाद से बिजली की आपूर्ति सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बंद किए जाने की सूचना बिजली निगम ने दी थी। मगर इससे जुड़े इलाकों को दूसरे फीडरों से बारी-बारी से बिजली दी गई।
डीएचबीवीएन के न्यू कॉलोनी के एसडीओ ने बताया कि बारी-बारी से दूसरे फीडरों से बिजली की आपूर्ति की गई। सेक्टर-नौ और सेक्टर-चार के पावर हाउस में दौलताबाद सबस्टेशन में नए टावर लगाए जाने व मरम्मत कार्य के कारण बिजली नहीं थी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसई टीएस राघव ने बताया कि 66 केवी के एक टावर को लगाने के लिए दौलताबाद सब स्टेशन से सेक्टर-चार और नौ के पावरहाउस तक आने वाली लाइन की बिजली बंद की गई थी। अंडरग्राउंड केबल को ओवरहेड करने के लिए टावर लगाया गया है ताकि आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी रहा शटडाउन
बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी बिजली कटौती की सूचना जीएमडीए के अधिकारियों ने लोगों को दी थी। इससे 21, 22, 23, सेक्टर-16 के बूस्टिंग स्टेशन से जलापूर्ति किए जाने वाले स्थानों डीएलएफ फेज तीन, दो, एक, सेक्टर-15, 31, 33 और सुशांतलोक वन के प्रभावित होने की सूचना थी। लोगों ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली कटौती की समस्या दो घंटे तक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें