फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में दूर होगा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी आईटी पार्क में 66 केवी के सबस्टेशन को बनाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मानेसर स्थित टेक्नोलॉजी आईटी पार्क में 66 केवी के सबस्टेशन को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह सबस्टेशन मानेसर के सेक्टर 8, 6 आदि औद्योगिक इलाकों के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा। इस इलाके में छोटे बड़े उद्योगों के क्लस्टर हैं। औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पर उद्यमी हमेशा आवाज उठाते रहे हैं।
पिछले महीने टेक्नोलॉजी आईटी पार्क में नए सबस्टेशन के लिए वर्क आर्डर जारी किया गया है। इस सबस्टेशन का हरियाणा औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) निर्माण कर रहा है। इस सबस्टेशन को बनाने में 28 करोड़ रुपये का खर्च होना है।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी को सीनियर मैनेजर (इलेक्ट्रसिटी) दिनेश सिंह ने बताया कि सबस्टेशन के नक्शे पर काम चल रहा है। यह सबस्टेशन जीआईएस (गैस इंसुलेटेड स्वीच गियर) सिस्टम से बनाया जाना है। इसमें पहले बनाए जा रहे सबस्टेशन के मुकाबले आधी जगह लगती है। इसके ब्रेकर इंडोर होने के कारण इसमें गड़बड़ी की कम आशंका रहती है। करीब एक साल का समय इसके तैयार होने में लगेगा।
मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विकास गुप्ता ने बताया कि सेक्टर आठ और आईएमटी मानेसर के औद्योगिक इलाके में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर काफी पुराना और जर्जर है। निश्चित रूप से नया सबस्टेशन बनने से इसमें फायदा होगा मगर एचएसआईआईडीसी को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कर्मियों की संख्या बढ़ानी होगी। यहां बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख के लिए कर्मियों की संख्या बहुत कम है इसलिए दिक्कत आती है।
मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक मनमोहन गेंद ने बताया कि टेक्नोलॉजी पार्क में सबस्टेशन बनने से उद्यमियों को काफी फायदा होगा। सेक्टर आठ सबसे बड़ा औद्योगिक इलाका है। एचएसआईआईडीसी को टेक्नोलॉजी पार्क पर भी काम करना चाहिए। इसकी बिल्डिंग जर्जर हो रह रही है। इसे बिजनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



ट्रांसपोर्ट हब में बन चुका है 220 केवी का सबस्टेशन
औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पिछले साल हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने मानेसर स्थित ट्रांसपोर्ट हब में 220 केवी का सबस्टेशन बनाया था जिसे चालू कर दिया गया है। इससे भी औद्योगिक इलाके को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें