फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पशु विज्ञान केंद्र में 19 मई से मुर्गी पालन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात दिवसीय कार्यक्रम में वैज्ञानिक तरीके से पोल्ट्री पालन की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के पशु विज्ञान केंद्र, गुरुग्राम में 19 से 25 मई तक मुर्गी पालन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण विभाग परिसर, बेरी वाला बाग, लघु सचिवालय के पास आयोजित होगा। पशु विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 18 मई तक पंजीकरण कर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गियों के आवास प्रबंधन, संतुलित आहार, बीमारियों की रोकथाम, टीकाकरण और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, किसानों और पशुपालकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0124-2304101 या 9896113720 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें