न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से न्यू पालम विहार फेज-1 की ओर जाने वाली गली में कुछ दिन पहले ही पाइपलाइन डाली गई थी लेकिन अभी तक इस गड्ढों को भरवाया नहीं गया है। इससे दोपहिया चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि कई बार इसके बारे में प्रशासन को बताया है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।स्थानीय निवासी रामस्वरूप ने बताया है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गली में ऐसे कई गड्ढे हैं, जो पाइपलाइन डालने के बाद भरवाए ही नहीं गए हैं। संवाद