गुरुग्राम। बिलासपुर चौक पर शनिवार से गड्ढे भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है। गड्ढों की वजह से बारिश के बाद हुए जलभराव में दस किलोमीटर तक का जाम लग गया था। बीते दिनों डीसीपी यातायात की तरफ से चौक का निरीक्षण कर एनएचएआई को पत्र लिखा गया। पत्र में बिलासपुर चौक पर हो रहे फ्लाईओवर के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को ठीक करने के लिए कहा गया था। शनिवार को गड्ढों में जेसीबी से मिट्टी भरने का काम किया गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से मीटिंग भी की। इस दौरान फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट मैनेजर भी मौजूद रहे। संवाद