फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रवेश मार्ग पर गड्ढा और खुला नाला बन रहा परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-12 स्थित सतीवाली कॉलोनी की मामला, पटौदी परिषद नहीं कर रही सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी परिषद के वार्ड-12 स्थित सतीवाली कॉलोनी की गली के प्रवेश मार्ग पर बना गड्ढा और खुला नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस वजह से कॉलोनी के लोगों को रोजाना आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद की ओर से पटौदी में लगभग तीन-चार महीने पहले नालों पर नई प्लेट लगाई गई थीं लेकिन सतीवाली कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर प्रशासन ने नाले को खुला छोड़ दिया। इलाके के लोग इस नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके कारण गाड़ियों के टायर भी फट रहे हैं। प्रशासन की ओर से इलाके की समस्या पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-

प्रशासन की तरफ से नाले को ढका नहीं गया है, जिस कारण आने-जाने वाले लोग आए दिन इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। - उदय यादव

गली के प्रवेश मार्ग की हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। - चेतराम चौहान
विज्ञापन


नालों में गंदगी के कारण खड़ा होना भी दूभर हो गया है और लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से कराया जाए। - वसीम खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें