फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देरी से हुई जारी स्नातकोत्तर मेरिट, एमसीए में 86.3 प्रतिशत रही मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के छह स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया व दस्तावेज जांच का कार्य पूरा होने के बाद मेरिट जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार देर रात कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग के लिए पहली अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई। एमसीए कोर्स में इस बार मेरिट 86.3 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि एमए इंग्लिश में 82.7 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मेरिट रही। जारी सूची के आधार पर विद्यार्थी एक से चार अगस्त तक शुल्क जमा कर दाखिला ले सकेंगे। इस बार जिले के छह स्नातकोत्तर कॉलेजों में कुल 1,398 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय पर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें