फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। मोर्चरी में रखे पांच माह के बच्चे के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल बच्चे की मां व सहमति संबंधी में रह रही महिला की शिकायत पर उसके पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई करेगी।
बता दें कि पटौदी खंड के जमालपुर क्षेत्र में सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने अपने पार्टनर पर पांच माह के बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप लगाए हैं। मूल रूप से हिसार निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि वह जमालपुर में किराये के मकान में हिसार निवासी विक्रमजीत साथ वर्ष-2023 से सहमति संबंध में रह रही है। उन दोनों की सहमति से पांच माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला व विक्रमजीत के बीच कहासुनी होने लगी थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों के बीच कहासुनी के चलते लगभग दो माह पहले वह गांव जमालपुर में किराये पर रहने लगी थी। बीते शनिवार को शाम लगभग पांच बजे महिला ने अपने बच्चे को दूध पिलाया था। इसके बाद विक्रमजीत बच्चे को बाहर घुमाने के लिए लेकर गया था। कुछ देर बाद विक्रमजीत जब बच्चे को लेकर वापस आया तो बच्चे की तबीयत खराब हो गई। दोनों बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



वर्जन
बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि बच्चे की मौत जहरीले पदार्थ से हुई या अन्य कोई कारण से हुई, इसकी जांच के लिए बिसरा लैब में भेजा गया है। बच्चे की मौत जहरीले पदार्थ से होने का संदेह है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन



वर्जन
जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें