फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में प्रवेश के लिए फिर खुला पोर्टल, 11 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले के दो चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिले के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले दाखिले के दो चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से बेटी पढ़ेगी व कौशल सीखेगी, आत्मनिर्भर बनेगी अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि छात्राएं आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेकर रोजगारपरक कौशल हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को कई विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें निःशुल्क बस पास, एनसीसी की सुविधा तथा पासपोर्ट बनवाने के लिए 1,500 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि शामिल है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभागीय नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को 1,000 रुपये मूल्य की निःशुल्क टूल किट भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आवश्यक उपकरण आसानी से मिल सकें। उन्होंने इच्छुक युवाओं से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर आईटीआई में दाखिला लेने और कौशल आधारित शिक्षा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें