गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। मेरिट सूची जारी होने के बाद महाविद्यालयों में फिजिकल काउंसलिंग भी शुरू हो गई है। जो छात्र अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए, उनको एक बार फिर दाखिले का मौका मिला है। राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने बताया कि विद्यार्थी जरूरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए काउंसलिंग, कंप्यूटर सहायता और स्टूडेंट हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। संवाद