फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण से बढ़ रहीं त्वचा संबंधी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब लोगों की त्वचा पर साफ नजर आने लगा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म धूल कण और धुआं त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे जलन, खुजली, दाने और मुंहासों जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से त्वचा रोग से पीड़ित लोगों पर प्रदूषण का असर अधिक दिखाई दे रहा है। प्रदूषित हवा में मौजूद जहरीले कण त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाकर एलर्जी और रैशेज पैदा कर रहे हैं। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि बाहर निकलते समय चेहरे को कपड़े या मास्क से ढकें, घर लौटकर चेहरा तुरंत धोएं और मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में रोजाना करीब 10 प्रतिशत अधिक मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से प्रदूषण के दौर में त्वचा की साफ-सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दिनों हवा प्रदूषित होने के कारण शरीर पर असर देखने को मिलने लगा है। ऐसे में सांस और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। नागरिक अस्पताल में भी गले में खराश और त्वचा के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में बाहर निकलने से पहले मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने घरों के दरवाजे बंद रखें।
- डाॅ. मनीष राठी, नागरिक अस्पताल प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें