फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण से बढ़ी आंखों और अस्थमा के मरीजों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिवाली से पहले धूल-धुआं और बढ़ते प्रदूषण से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। आंखों में एलर्जी, जलन, लालिमा और खुजली हो रही है। अस्थमा और सांस के रोगियों को भी दिक्कतें होने लगी हैं। नागरिक अस्पताल की नेत्र ओपीडी में रोजाना करीब 150 मरीज आ रहे हैं। इनमें पांच से आठ मरीज प्रदूषण से आंखों की परेशानी झेल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, हवा के सूक्ष्म कण आंखों में जलन व एलर्जी पैदा करते हैं। नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की डॉ नूपुर ने अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने धूप के चश्मे या पारदर्शी गॉगल्स पहनने को कहा। आंखों को रगड़ने से बचें, घर लौटने पर चेहरा धोएं और पर्याप्त पानी पिएं। लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का उपयोग करें और समस्या बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें