गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण संस्था आईएम गुड़गांव ने सोमवार को डीएलएफ फेज 1 में वार्षिक दिवाली समारोह आयोजित किया। इसमें संस्था के सदस्य और कर्मी परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। लकी ड्रॉ में पांच साइकिलें और अन्य उपहार वितरित किए गए। संवाद