उड़नदस्तों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, हर स्तर पर बरती गई सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान की परीक्षा दी। विद्यार्थियों के लिए पेपर न आसान न ही ज्यादा कठिन रहा। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, उड़नदस्तों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नकल रोकने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती गई।
छात्रों के अनुसार, पेपर का स्तर आसान से मध्यम रहा और अधिकतर प्रश्न सिलेबस के अनुसार पूछे गए थे। कुछ प्रश्नों में सोचने की आवश्यकता जरूर पड़ी, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा, जिससे छात्रों को उसे हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई।
छात्र बोले- पाठ्यक्रम से थे पेपर
कुछ सवाल थोड़े सोचने वाले थे, लेकिन पूरा पेपर संतुलित था और समय पर खत्म हो गया। - श्रेया
कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा और अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - पायल
पेपर का स्तर थोड़ा कठिन रहा। कुछ प्रश्न सिलेबस से थे लेकिन उन्हें हल करने के लिए गहरी समझ की जरूरत पड़ी। - इक्षा
पेपर काफी चुनौतीपूर्ण था। खासकर लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में दिक्कत आई, जिससे समय प्रबंधन करना कठिन हो गया। - प्रेरणा