फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की बैठक से युवक को घसीटकर ले गए पुलिसकर्मी

विज्ञापन
कष्ट निवारण बैठक मे जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहे युवक को बाहर निकालकर जबरजस्ती ? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक के द्वारा किसानों का मुद्दा उठाए जाने पर पुलिसकर्मी उसे घसीटकर ले जाने लगे। इस दौरान युवक का चश्मा जॉन हॉल में ही कहीं गिर गया। चश्मा लेने के लिए वह लगातार आवाज लगाता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने और उसे जबरदस्ती घसीटते हुए स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद (जॉन) हॉल से बाहर लेकर आ गए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी यहीं नहीं रुके, वह युवक को सरकारी वाहन में जबरन ठूंसकर ले गए। इस दौरान वह लगातार पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही हरकत का विरोध करता रहा। कहता रहा कि उसके साथ अन्याय हो रहा है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है लेकिन पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उसे जबरदस्ती वाहन में डालकर वाहन को तेजी से ले गए। कथित तौर पर रविंद्र नामक युवक सीएम की बैठक शुरू होने के बाद से ही अपनी बात रखना चाह रहा था, जिसे बार-बार बोलने से रोका जा रहा था। मुख्यमंत्री की बैठक में भी सुनवाई न होने पर युवक क्षुब्ध हो गया और विरोध करने लगा जिस पर उसे हॉल से घसीटते हुए बाहर निकाल दिया गया। कहा जा रहा है कि सिविल ड्रेस में युवक को घसीटने वाले लोग क्राइम ब्रांच के थे। हालांकि, इस बारे में पुलिस की तरफ से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें