गुरुग्राम से वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास द्वारा रेस्क्यू किया अजगर और सांप - अमर उजाला
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार रात को एक अजगर घुस गया तो वहीं, शनिवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के बूथ में कोबरा घुस गया। सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अजगर व कोबरा को काबू कर अरावली में छोड़ दिया है।
वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास ने बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें वन्य जीव संरक्षण विभाग के सुरक्षाकर्मी कृष्ण ने सूचना दी कि उन्हें कादरपुर स्थित पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र से फोन आया है कि वहां मैस में एक अजगर घुस गया है जिसे खाली करवा लिया गया है। यह अजगर मैस में बने स्टोर रूम में घुस गया है। इस स्टोर रूम को बंद कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे कृष्ण व अनिल गंडास ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को फ्रीजर के नीचे से काबू किया। इसे वन्य जीव संरक्षक कृष्ण ने कब्जे में लिया। इसे शनिवार को वन्य जीव चिकित्सकों से जांच के उपरांत अरावली में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह करीब 6 फुट लंबा अजगर था। वहीं, शनिवार सुबह सिकंदरपुर बॉर्डर स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में कोबरा सांप घुस गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी जब बूथ में जा रहे थे तो उन्होंने सांप को बैड के नीचे जाते देखा। इस पर उन्होंने बूथ को बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास को मिली। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को काबू किया और उसे फरीदाबाद अरावली में छोड़ दिया।
गुरुग्राम से वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास द्वारा रेस्क्यू किया अजगर और सांप - अमर उजाला- फोटो : Gurgaon