फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माॅल और बाजारों में बगैर वर्दी के तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में वाहनों को नहीं करने दिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धनतेरस पर आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सभी मुख्य बाजारों और शॉपिंग मॉल में सादे कपड़े में तैनात रहेगी। इस दौरान बाजारों में प्रवेश करने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि कोई वाहन अंदर प्रवेश न कर सकें।
शनिवार को सदर बाजार, ग्लेरिया मार्केट, गोल्ड सूक, बादशाहपुर के साथ ही अन्य बाजारों में काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में चोरी की घटनाएं होने की भी आशंका बनी रहती है। इसके अलावा किसी तरह की भगदड़ या अन्य घटना न घट सके इसलिए पुलिसकर्मी जगह-जगह मौजूद रहेंगे। पुलिस की तरफ से सभी लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। कुछ पुलिसकर्मियों को बाजार में सादे कपड़े में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचेंगे। ऐसे में पुलिस वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं करने देगी। वाहनों के प्रवेश करने से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी। पुलिस की तरफ से नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की तरफ से आमजनों से अपील की गई है कि वह बाजार या अन्य किसी स्थान पर जाने के लिए सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें। अगर निजी वाहनों से भी आ रहे हैं तो अपने वाहनों को ठीक से खड़ा करें ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें