एसीपी ने निर्देश देते हुए कहा, हाईवे के किनारे पर खड़े मिले वाहन तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजस्थान के जिले फलोदी में रविवार देर शाम को सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (ट्रॉला) से टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस) की भिड़ंत में हुई 15 लोगों की मौत पर शहर की पुलिस भी हरकत में आ गई है। एसीपी पटौदी ने सड़क और हाईवे के किनारे खड़े पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
भारी वाहन अधिकतर पटौदी, मानेसर बिलासपुर के क्षेत्र में ही सड़क और हाईवे के किनारे पर खड़े होते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। रविवार की देर शाम को राजस्थान के जोधपुर से आ रही टेंपो ट्रैवलर की जिला फलोदी में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में भिड़ंत होने से 15 लोगों की मौत हो गई।
पटौदी-बिलासपुर चौक तक सड़क किनारे वाहन काफी समय से खड़े रहते हैं। इस सड़क पर कई बार हादसे हो चुके हैं। पटौदी-बिलासपुर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर मार्ग को भी जोड़ता है ।
सड़क किनारे खड़े करने वाले सभी वाहन चालकों को निर्देश दिया गया है कि अगर सड़क किनारे कोई भी वाहन खड़ा हुआ मिलता है तो चालान किया जाएगा। अगर इसके बाद भी वाहनों को खड़ा करना बंद नहीं किया गया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। - सुखबीर सिंह, एसीपी, पटौदी
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जनवरी से अगस्त में हुई दुर्घटना-
दुर्घटनाएं घातक घातक दुर्घटनाओं घातक दुर्घटनाओं गैर-घातक गैर-घातक
दुर्घटनाएं में मौतें में घायल दुर्घटनाएं दुर्घटनाओं में घायल
जनवरी- 19 8 8 1 11 16
फरवरी- 19 12 12 3 6 8
मार्च- 20 9 9 7 11 12
अप्रैल- 17 8 8 3 9 10
मई- 17 12 13 2 5 5
जून- 19 9 9 9 10 12
जुलाई- 22 9 9 0 13 14
अगस्त- 20 11 11 0 9 9
कुल 153 78 79 25 74 86