फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस ने लोगों को लौटाए 64 लाख के मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। पुलिस ने आम जनता के खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके असल मालिकों को लौटाए हैं। पुलिस ने 286 मोबाइल बरामद किया है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 64 लाख रुपया है। एसीपी अपराध वरुण दहिया की ओर से उनके असली मालिक तक पहुंचाया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल मुख्यालय की पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इन मोबाइलों को बरामद किया है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने मोबाइल के असल मालिकों को अपने कार्यालय बुलाकर यह मोबाइल सम्मान के साथ वापस किए। अपने गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल मुख्यालय की टीम द्वारा बीते दिवस करीब 600 मोबाइल तलाश कर असल मालिकों को लौटाया था, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। एसीपी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह किसी भी प्रकार से कोई मोबाइल या अन्य वस्तु मिलती है तो उस वस्तु का अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें