फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीजल जेनसेट के भरोसे सोसाइटी की बिजली, मंत्री से लगाई समाधान की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक गारंटी जमा नहीं करने पर निगम ने काट दी है एटीएस ट्रायंफ सोसाइटी की बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर के लिए ग्रैप तीन के नियम लागू कर दिए हैं। बावजूद इसके सेक्टर 104 स्थित एटीएस ट्रायंफ सोसाइटी पिछले 19 दिनों से 24 घंटे डीजल आधारित बिजली पर निर्भर है। निवासी जरूरत के मुकाबले कम बिजली मिलने से त्रस्त हैं। बिजली निगम बगैर पूरी बैंक गारंटी वसूले दोबारा बिजली जोड़ने को तैयार नहीं है।
परेशान निवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली निगम के अधिकारियों को संबोधित करने आए राज्य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मुलाकात करने पहुंचा। मामला सामने आने पर मंत्री ने भी हैरानी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल को समस्या का समाधान निकालने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बीते 27 दिसंबर को 33 केवीए सबस्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बैंक गारंटी नहीं जमा किए जाने पर इस सोसाइटी की बिजली काटी गई थी। तब से प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये का डीजल खर्च कर बिल्डर प्रबंधन बिजली उपलब्ध करा रहा है। ग्रैप के तीसरे चरण के नियमों के मुताबिक भी केवल जरूरी कार्य के लिए डीजल आधारित बिजली चलाई जा सकती है। ट्रायंफ में लिफ्ट और कॉमन एरिया के अलावा घरों में भी बिजली की जरूरत है।
बिजली निगम के एसडीई विक्रम सिंह ने बताया कि एटीएस के बिल्डर ग्रेट वैल्यू एचपीएल इंफ्राटेक पर करीब 3.84 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी बाकी है। यह बैंक गारंटी 33 केवीए सबस्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बिजली निगम को दी जानी है। इन्हें करीब 5.63 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देनी थी। इन्होंने इसकी आंशिक रकम चुकाई है। अभी तक सोसाइटी अस्थायी कनेक्शन के सहारे चल रही है। बैंक गारंटी चुकाने को लेकर कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। जब उन्होंने बात नहीं सुनी तो बिजली काटनी पड़ी।
विज्ञापन




निवासियों ने लगाए पोस्टर... सोसाइटी में बिजली न पानी
दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने बताया कि अभी बिल्डर जरूरत के मुकाबले काफी कम बिजली दे रहे हैं। इससे काफी दिक्कत आ रही है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को इनके लाइसेंस रद्द करने चाहिए। लोगों का कहना है कि इसी बिल्डर की एक सोसाइटी सेक्टर 89 में मेरी गोल्ड नाम से है, वहां भी 33 केवीए सबस्टेशन नहीं बना है। सोसाइटी के निवासियों ने सोसाइटी में एक पोस्टर लगा दिया है। इसमें लिखा है कि बिजली न पानी, जेनरेटर पर जिंदगी, बदहाल सड़क, यही है ट्रांयफ की कहानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें