गुरुग्राम। विश्व हिंदू परिषद ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए आने वाले दिन में कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। संगठन की ओर से अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचकर लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में परिवार और बच्चों में अच्छे संस्कार देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति, मंदिर और धार्मिक परंपराओं की जानकारी भी दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि परिवार ही बच्चों की पहली पाठशाला है। घर का माहौल अच्छा और संस्कारों वाला होगा तो बच्चों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। हरियाणा प्रांत सह-मंत्री अनीता मान ने हिंदू घर कैसा हो विषय पर अपनी बात रखी। संवाद