फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीसरू गांव में चल रही पटाखा फैक्टरी पर पुलिस ने मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। उपमंडल के बीसरू गांव के जंगलों में चल रही पटाखा फैक्टरी पर दोपहर बाद बिछोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखों में प्रयोग होने वाला विस्फोटक पदार्थ व बने हुए पटाखे बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस की रेड से पहले आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस मौके से बरामद विस्फोटक पदार्थ को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
बीसरू गांव के जंगल में नहर की जगह पर लंबे समय से चल रही पटाखा फैक्टरी पर बुधवार को दोपहर बाद बिछोर पुलिस ने छापे मारे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ सहित बने हुए पटाखे बरामद किए। दिवाली से कुछ दिनों पहले भी इस फैक्टरी पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुलिस के जाते ही उस समय इस फैक्टरी में विस्फोट हुआ था जिसमें एक नाबालिग बच्चे ने अपनी दोनों आंखों को खो दिया। जबकि दूसरा बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी योगेश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की बीसरू गांव में नहर के पास अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर पटाखे बनाने का सामान बरामद किया है। जल्द ही फैक्टरी को संचालित करने वाले आरोपियों का पता गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें