फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के प्रति सतर्क, अनुशासित और जिम्मेदार रहें पुलिसकर्मी : एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ईआरवी, राइडर, पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को शालीन व्यवहार करने व नियमित जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना इलाके में तैनात ईआरवी, राइडर व पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को शालीन व्यवहार, नियमित चेकिंग और अनुशासन में रहने के निर्देश दिए गए। डीसीपी ईस्ट संदीप मलिक के निर्देश पर सेक्टर-56 थाना एसएचओ ने अपने क्षेत्र के इन पुलिसकर्मियों की एक बैठक मंगलवार को ली।

बैठक में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क, अनुशासित और जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अपराधों की रोकथाम, नियमित गश्त और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने के लिए कहा गया। उन्हें अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए। चोरी, झपटमारी और वाहन चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों को वर्दी और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा गया। वाहनों और वायरलेस उपकरणों को हमेशा चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए। आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें