गुरुग्राम। सेक्टर-37 रेडलाइट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी कांस्टेबल रविंद्र और होमगार्ड कर्मवीर को एक महिला का खोया पर्स मिला। इसमें नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। जवानों ने सत्यापन के बाद महिला को उसका पर्स सुरक्षित लौटा दिया। महिला ने गुरुग्राम यातायात पुलिस की ईमानदारी की सराहना की। संवाद