फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगी में दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वाहनों को बेचने के नाम पर फर्जी एनओसी जारी कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी फर्जी एनओसी उपलब्ध कराता था। पुलिस ने रविवार को आरोपी सुनील कुमार शर्मा को पकड़ा। साइबर क्राइम थाना वेस्ट में 05 फरवरी 2026 को एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 03 जनवरी 2026 और 21 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्तियों ने दो कारें बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की। उन्होंने फर्जी दस्तावेज दिखाकर 12,59,759 रुपये की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली के भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला का रहने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें